छत्तीसगढ़
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर लगा सोलर पैनल अब बिजली के खर्च में राहत का जरिया बन गया है। योजना के तहत रमेश ने अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाया है। रमेश बताते हैं कि पहले उनका बिजली बिल तीन से चार हजार रुपये तक आता था। संयंत्र लगने के बाद बिजली बिल में कमी आई है।
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति,सब्सिडी से सोलर पैनल लगाना हुआ आसान
Tuesday, September 29, 2026
Edit
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर लगा सोलर पैनल अब बिजली के खर्च में राहत का जरिया बन गया है। योजना के तहत रमेश ने अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाया है। रमेश बताते हैं कि पहले उनका बिजली बिल तीन से चार हजार रुपये तक आता था। संयंत्र लगने के बाद बिजली बिल में कमी आई है।
योजना के तहत उन्हें 01 लाख 8 हजार की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस सहायता से घर पर सोलर संयंत्र लगवाना आसान हुआ है। अब वे अपनी बिजली की जरूरत का एक हिस्सा छत पर लगे पैनल से पूरा कर रहे हैं और मासिक बिल पर होने वाला खर्च घटा है।
पहले बिजली तीन से चार हजार रुपये तक आता था। तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के बाद बढ़ते बिजली बिल से राहत मिली है। उन्होंने योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। वे बताते हे कि वे अन्य लोगो को भी इस योजना का लाभ लेने प्रेरित कर रहे है कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से परिवार को बिजली के खर्च में राहत मिल सकती है। योजना से मिली सब्सिडी ने स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की राह भी आसान की है।
Previous article
Next article