प्लास्टिक मुक्त जरहागांव की ओर बढ़ा मजबूत कदम - CGKIRAN

प्लास्टिक मुक्त जरहागांव की ओर बढ़ा मजबूत कदम


पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ नगर निर्माण के उद्देश्य से है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में जरहागांव में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपाली वेदप्रकाश कश्यप, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शुभम बख्तानी एवं जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की समझाइश दी है। अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग, परिवहन, विक्रय अथवा भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार जप्ती की कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए खरीदारी के समय कपड़े या जूट का थैला साथ लेकर बाजार आने का आग्रह किया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शुभम बख्तानी ने नगर के सभी दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों को प्लास्टिक की झिल्ली एवं पन्नी के स्थान पर पेपर बैग अथवा जूट के थैले उपलब्ध कराएं। इससे प्लास्टिक प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। नगर पंचायत द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल प्रतिबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दे रहा है। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads