....भगवान ने इसलिए मां बनाई, मां के बिना अधूरी है जिंदगी - CGKIRAN

....भगवान ने इसलिए मां बनाई, मां के बिना अधूरी है जिंदगी


मां हमारे जीवन के लिए सबसे अनमोल और महत्वपूर्ण हैं। उनका प्यार निस्वार्थ और सच्चा होता है, जो हमें हर परिस्थिति में संभालता है। मां हमें जन्म देने से लेकर हमारे बड़े होने तक हर कदम पर साथ देती हैं और हमारी खुशियों के लिए हमेशा प्रयास करती रहती हैं। वे बिना थके दिन-रात हमारी देखभाल करती हैं और हमें सही रास्ता दिखाती हैं।  आज मदर्स डे है। दुनिया भर की माताओं की समर्पित एक बेहद खास दिन। कहा जाता है कि धरती पर मां भगवान का रूप होती है। वह ना सिर्फ हमें जन्म देती है बल्कि अपना पूरा जीवन ही हम पर कुर्बान कर देती है। मां हमें चलना, बोलना और जीवन जीना सिखाती है। वह हमारी पहली शिक्षक, सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, मां हमेशा अपने बच्चों के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती है। मदर्स डे का दिन हमें मौका देता है कि हम अपनी मां के निश्चल प्रेम और कुर्बानियों के लिए आभार व्यक्त करें। ये दिन हमारे लिए यह अवसर लेकर आता है कि हम अपनी मां को हर चीज के लिए शुक्रिया कह सकें। उन्हें बताएं कि आज हम जो कुछ भी हैं सब उन्ही के कारण हैं।

मां हर परिवार का दिल होती है. वह बिना किसी शर्त के प्यार करती है, चुपचाप त्याग करती है और हर खुशी और मुश्किल में हमारे साथ खड़ी रहती है. मां की एक प्यारी झप्पी, उनका साथ और उनकी ताकत जिंदगी को और खूबसूरत बना देती है. 

मां हमारे जीवन के लिए सबसे अनमोल और महत्वपूर्ण हैं। उनका प्यार निस्वार्थ और सच्चा होता है, जो हमें हर परिस्थिति में संभालता है। मां हमें जन्म देने से लेकर हमारे बड़े होने तक हर कदम पर साथ देती हैं और हमारी खुशियों के लिए हमेशा प्रयास करती रहती हैं। वे बिना थके दिन-रात हमारी देखभाल करती हैं और हमें सही रास्ता दिखाती हैं। मदर्स डे ऐसा खास दिन है, जब हम अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करते हैं। यह दिन हमें मां के महत्व को समझने और उनके त्याग को याद करने का अवसर देता है।

मदर्स डे हमें यह सिखाता है कि मां हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होती हैं। उनका प्यार, त्याग और समर्पण हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसलिए हमें हमेशा अपनी मां का सम्मान करना चाहिए, उनकी देखभाल करनी चाहिए और उन्हें यह महसूस कराना चाहिए कि वे हमारे लिए कितनी खास हैं।

मां की मोहब्बत के आगे सब फीका है

दुनिया ने मोहब्बत करना मां से ही सीखा है...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads