छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड...! , आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड...! , आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन


छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। छत्तीसगढ़ में अब सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की ठिठुरन महसूस की जाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर रहा, जहां पारा 11 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं, राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान घटकर 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पूर्व से आने वाली सूखी हवाओं के कारण वातावरण की नमी कम हो रही है, जिससे मौसम दिन-ब-दिन रूखा और ठंडा होता जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों में राज्य के उत्तरी इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads