महिलाएं बना रही टेसू के फूल से हर्बल गुलाल, - CGKIRAN

महिलाएं बना रही टेसू के फूल से हर्बल गुलाल,



राजनांदगांव में मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा टेसू पलाश के फूल से होली को लेकर गुलाल तैयार किया जाएगा. पूरी तरीके से हर्बल गुलाल को तैयार करने के लिए महिलाओं द्वारा टेसू के फूल एकत्रित किए जा रहे हैं. जिसके बाद इसे सुखाकर इससे गुलाल तैयार किया जाएगा. औषधिय गुणों से भरपूर पलाश के फूलों से लोग होली खेलेंगे.

राजनांदगांव खैरागढ़ छुईखदान गंडई मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के 100 गांव की 5000 से ज्यादा महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जा चुका है. सभी महिलाएं इस समय पलाश के फूलों को एकत्रित करने में जुटी हैं. इसके लिए पहले महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया. होली के रंग एवं गुलाल बनाने की सामग्री और संसाधन महिला समूह के पास पहले से उपलब्ध हैं. महिलाएं इस प्राकृतिक होममेड प्रोडक्ट को बिक्री करने लिए बाजार में लाएंगी. जिससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी. इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी.

महिलाओं की बढ़ेगी आमदनी होंगी आत्मनिर्भर

जिले के मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह से जुड़ी हरियाली बहिनी पलाश के फूलों को एकत्रित कर रही हैं. अभियान के प्रमुख शिवकुमार देवांगन ने बताया कि गांव में बैठक लेकर पलाश के फूलों को एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया गया. जिले के छुरिया ब्लॉक के ग्राम चिकलाकसा में फूलों को एकत्रित करने की शुरुआत की गई. लगभग 100 गांव में चलने वाले अभियान में करीब 5000 महिलाएं फूलों से रंग और गुलाल से होली खेलेंगी

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads