राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचीं हैं। वे विधानसभा में संयुक्त विधायक दल को संबोधित भी करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रही हैं। इस दौरान वे संयुक्त विधायक दल को संबोधित करेंगी। विशेष विमान से वे रायपुर पहुंचीं, यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
विधानसभा में संबोधन से पहले वे पौधारोपण भी किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर रायपुर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस दौरान एयरपोर्ट से विधानसभा तक का रास्ता 'नो मेंस लैंड' घोषित किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनाधिकृत प्रवेश से बचा जा सके।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को चार प्रमुख सेक्टरों में बांटा गया है और सुरक्षा में करीब 700 पुलिस अधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कमान रायपुर रेंज के आईजी और एसएसपी रायपुर संभाल रहे हैं