मंत्री राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को दी बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगे नए हितग्राहियों के नाम - CGKIRAN

मंत्री राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को दी बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगे नए हितग्राहियों के नाम


आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों की जागरूकता और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और छुटी हुई महिलाएं को नई हितग्राही बनेंगी। इस अवसर में राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का आयोजन ४ मार्च से चल रहा है  यह ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर है। आज महिला मड़ई का अंतिम दिन है। इस अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। मंत्री राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और छुटी हुई महिलाएं को नई हितग्राही बनेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बनाने में महतारी वंदन योजना की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 5 साल कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं की, आज हमारी महतारी वंदन योजना देख कांग्रेसी आश्चर्य में है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads