छत्तीसगढ़
आगामी नवंबर-दिसंबर में होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही साय सरकार की कैबिनेट की बैठक भी हुई।भाजपा निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 11 से 14 अगस्त 2024 तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में इस बारे में किए गए आह्वान का उल्लेख भी किया, जिसमें मोदी ने कहा था, "15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, 'हर घर तिरंगा' अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है।
तिरंगा यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी भाजपा
Sunday, August 4, 2024
Edit
विधानसभा में जीत के बाद भाजपा ने तेज की निकाय चुनाव की तैयारी
आगामी नवंबर-दिसंबर में होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही साय सरकार की कैबिनेट की बैठक भी हुई।भाजपा निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 11 से 14 अगस्त 2024 तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में इस बारे में किए गए आह्वान का उल्लेख भी किया, जिसमें मोदी ने कहा था, "15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, 'हर घर तिरंगा' अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है।
डाकघरों में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज : किरण सिंह देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि आठ से 10 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाकघरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक अनुराग सिंह देव, एक पेड़ मां के नाम के विषय पर सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा ने विस्तार से जानकारी रखी।
Previous article
Next article