दुर्ग में भाजपा की जीत तय, विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद - CGKIRAN

दुर्ग में भाजपा की जीत तय, विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद


दुर्ग लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टीकी जीत तय है। भाजपा प्रत्‍याशी विजय बघेल ढाई लाख से अधिक मतों बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के प्रत्याशी व दूसरी बार चुनाव लड़ रहे विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। आपको बता दें कि अब तक आठ चरण की मतगणना हो चुकी है, जिसमें विजय बघेल ढाई लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। दुर्ग लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।  दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय है। आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के राजेन्‍द्र साहू को 222194 और भाजपा के विजय बघेल को 432064 मत मिले हैंl ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों के बीच करीब सवा दो लाख वोट का अंतर है। अब तक कुल 683982 मतों की गणना हो चुकी हैl 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads