छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भाजपा ने तीन तरह के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसमें पहला क्लस्टर प्रवास, दूसरा लोकसभा औऱ तीसरा विधानसभा प्रवास शामिल है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। प्रदेश में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के लिए बस्तर को चुना गया है। बस्तर और कोरबा प्रदेश की दो सीटें कांग्रेस और शेष नौ सीटें भाजपा के पास है। शाह के आगमन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि शाह डर के मारे पहले हारी हुई सीट पर समीक्षा करने आ रहे हैं। बता दे कि अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे लिहाजा वे उनके दौरे को लेकर भी तैयारियों के बारे में स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। 2019 के चुनाव में बस्तर सीट से भाजपा 38 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थी। अमित शाह हेलीकाप्टर से सीधे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां बैठक लेकर जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों से लगभग दो सौ पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, कोंटा, दंतेवाड़ा और बीजापुर शामिल हैं। इनमें बस्तर, कोंटा और बीजापुर तीन सीट कांग्रेस और शेष पांच सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। हाल ही में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए दो माह पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। जिनमें दो सीट बस्तर और कांकेर भी शामिल थे। कांकेर में भाजपा को जीत मिली वहीं बस्तर में भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर हारी थी।
अमित शाह आज छत्तीसगढ़ से करेंगे चुनावी शंखनाद
Thursday, February 22, 2024
Edit

Previous article
Next article