महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने पाटन के ग्राम सांकरा में 120 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवनों का शिलान्यास किया। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया।
भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित- न्याय योजनाओं की 2028 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि का अंतरण- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 24 लाख 52 हजार किसानों को 1894 करोड़ 93 लाख रूपए की प्रथम किश्त अंतरित की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 5 लाख 63 हजार हितग्राहियों के खाते में 112 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। इसी तरह गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों को 13 करोड़ 57 लाख रूपए का भुगतान किया गया। राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अंतर्गत 13 जिलों के 3085 क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख रुपए का वितरण किया गया।