चंदखुरी में कल से तीन दिनों तक चलेगा माता कौशल्या महोत्सव - CGKIRAN

चंदखुरी में कल से तीन दिनों तक चलेगा माता कौशल्या महोत्सव


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में संस्कृति विभाग छग शासन की ओर से माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन किया गया है. आस्था और भक्ति से सराबोर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में श्रीराम भक्ति की धारा बहेगी. इसमें देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार तीनों दिन मानसगान, भक्ति गीत, नृत्य और भजन प्रस्तुत करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह कौशल्या माता का एक मात्र मंदिर है।

माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने और यहां की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने राज्य शासन की ओर से इस राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल को वाराणसी के व्योमेश शुक्ला राम की शक्ति पूजा और मुम्बई की कविता पौडवाल भक्तिमय गीतों एवं भजन की प्रस्तुति देंगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 22 अप्रैल

महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली, गरियाबंद की श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला और मुम्बई  की सुप्रसिद्ध  भजन गायिका सुश्री कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीत-संगीत भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 23 अप्रैल

महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को वीणा वादिनी मानस परिवार, भाटापारा से श्रीमती वीणा साहू ,हरि दर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा से श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास ,दंतेवाड़ा से ज्ञान गंगा मानस परिवार के श्री कुशल सिंह साहू , मुंबई  की सुश्री रविंदर खुराना  भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और श्री प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई भक्तिमय गीत संगीत भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 24 अप्रैल

महोत्सव के तीसरे दिन 24 अप्रैल को प्रज्ञा महिला मानस परिवार, कुरूद सिलयारी  की श्रीमती कुमुदिनी चंद्रवंशी ,श्री देवेश शर्मा रायगढ़ भक्तिमय गीत संगीत भजन और मुंबई की सुश्री तृप्ति शाक्य  भक्तिमय गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads