मोदी अडाणी का रिश्ता क्या कहलाता है- राहुल गांधी, - CGKIRAN

मोदी अडाणी का रिश्ता क्या कहलाता है- राहुल गांधी,

 


छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का आखिरी दिन राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि 'यात्रा' से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा। राहुल गांधी ने कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। हमने किसी को झंडा पकड़ने के लिए नहीं कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अडाणी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है, पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। अडाणी और मोदी एक ही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि मोदी और अडाणी का रिश्ता क्या है। देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है।

महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अडाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस संगठन के सामने बड़ी चुनौती है,उस चुनौती का सामना करने के लिए अधिवेशन में चर्चा चल रही है। कांग्रेस के वह कार्यकर्ता देशभर में हैं,लेकिन अधिवेशन में नहीं हैं,जो आजीवन वजूद के लिए संघर्ष करता है ,मै उनके पक्ष में बोलना चाहती हूं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया।प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई,जो लम्बे समय से नहीं हुआ था।

किसानों के लिए नई योजना का ज़िक्र प्रियका गांधी ने कहा कि हमे देश को दिखाना पड़ेगा कि देश के नौजवानो के पास रोज़गार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने तीन दिनों से जो भी प्रस्ताव लाये हैं। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में एक प्रस्ताव आया है कि किसानों के न्याय योजना की तरह किसानों के नई योजना बनानी है, इसे जनता तक पहुंचना जरुरी है। 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads